बुलडोजर की संस्कृति पनप रही है : सिब्बल ने प्रयागराज में मकान ढहाए जाने पर कहा
नई दिल्ली, सोमवार, 13 जून 2022। प्रयागराज में प्राधिकारियों द्वारा हिंसा के एक आरोपी का ‘‘अवैध रूप से निर्मित’’ मकान ढहाए जाने के एक दिन बाद राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने सोमवार को कहा कि कानून के सोने पर ‘‘बुलडोजर की संस्कृति पनपती है।’’ प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने प्रयागराज में शुक्रवार को हुई हिंसा के कथित मास्टरमाइंड का मकान भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रविवार को गिरा दिया। इससे एक दिन पहले सहारनपुर में दंगों के दो आरोपियों की संपत्तियां ढहाई गयी। सहारनपुर में भी पथराव हुआ था। सिब्बल ने ट्वीट किया, ‘‘प्रयागराज : कानून के सोने पर बुलडोजर की संस्कृति पनपती है। देश बदल रहा है।’’ हाल में कांग्रेस छोड़ने वाले सिब्बल निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर उत्तर प्रदेश से राज्यसभा में चुने गए हैं। उन्हें समाजवादी पार्टी ने समर्थन दिया है।
Similar Post
-
निर्वाचन आयोग यदि प्रत्याशियों पर निर्भर हो, तो निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते: न्यायमूर्ति नागरत्ना
नई दिल्ली, रविवार, 05 अप्रैल 2026। उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश ...
-
श्रीगंगानगर से 12 किलोग्राम हेरोइन जब्त, चार लोग हिरासत में
जयपुर, रविवार, 05 अप्रैल 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में ...
-
पंजाब पुलिस ने सीमा पार मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, दो लोग गिरफ्तार
चंडीगढ़, रविवार, 05 अप्रैल 2026। पंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक ...
