संजय राउत ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा- ’48 घंटे के लिए ईडी हमारे हाथ में दे दीजिए देवेंद्र फडणवीस भी शिवसेना को करेंगे वोट’
मुंबई, रविवार, 12 जून 2022। शिवसेना के दिग्गज नेता संजय राउत ने एक बार फिर से केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने केंद्रीय जांच एजेंसियों के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए कहा कि, 48 घंटे के लिए ईडी हमारे हाथ में देकर देखिए देवेंद्र फडणवीस भी शिवसेना को वोट करेंगे। दरअसल, संजय राउत केंद्र सरकार पर ईडी के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए हर बार कहते हैं कि शिवसेना उनसे डरती नहीं है। बता दें इससे पहले राउत ने आरोप लगाते हुए कहा था कि, पूरे देश में केंद्रीय जांच एजेंसी की टाईमिंग हमें पता है। जहां कहीं भी चुनाव होने वाला होता है या जब किसी राज्य सरकार में अस्थिरता पैदा करनी हो तो ईडी और सीबीआई को भेजा जाता है लेकिन महाराष्ट्र न झुकेगा न शिवसेना डरेगी।
Similar Post
-
जनहित याचिका में राज्य सरकार पर नव केरल सर्वेक्षण के लिए सार्वजनिक धन के दुरुपयोग का आरोप
कोच्चि, मंगलवार, 13 जनवरी 2026। कोच्चि स्थित उच्च न्यायालय ने व ...
-
जम्मू कश्मीर के पुंछ में दूसरे दिन भी जंगल की आग धधकती रही, एलओसी के पास बारुदी सुरंग विस्फोट
मेंढर/जम्मू, मंगलवार, 13 जनवरी 2026। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले म ...
-
ठाणे: शेयरों में अधिक मुनाफे का झांसा देकर बुजुर्ग दंपति से 17.5 लाख की ठगी
ठाणे, मंगलवार, 13 जनवरी 2026। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक बुजु ...
