भारत-बंगलादेश के बीच बस सेवा दो वर्ष बाद फिर से शुरू
ढाका, शुक्रवार, 10 जून 2022। बंगलादेश और भारत के बीच यात्री बस सेवा दो साल बाद शुक्रवार को बहाल हाे गई।ढाका से कोलकाता के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इन दोनों देशों के बीच बस सेवाएं आखाउड़ा से अगरतला और बेनापोल से हरिदासपुर के बीच संचालित होंगी। इससे पहले, 29 मई को दोनों देशों के बीच यात्री ट्रेन सेवा का भी शुभारंभ किया गया। इस दिन ढाका-कोलकाता के बीच मैत्री एक्सप्रेस और कोलकाता-खुलना के बीच बंधन एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई गई। इसे शुरू हुए अभी दो हफ्ते का भी समय नहीं हुआ कि दोनों पड़ोसी देशों के बीच बस सेवा बहाल कर दी गई।
इसी के साथ एक जून को भारत के न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन और ढाका के बीच मिताली एक्सप्रेस नामक एक नई द्विसाप्ताहिक ट्रेन को भी दोनों देशों के रेल मंत्रियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ढाका में भारतीय उच्चायोग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि बस सेवाओं के शुरू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और दोनों देशों के बीच लोगों का रिश्ता मजबूत होगा। अब जल्द ही आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद भारत के दावकी और बंगलादेश के तमाबिल के बीच भी बस सेवा शुरू हो जाएगी।
उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के पहले भारत और बंगलादेश के बीच यातायात के पांच मार्ग थे। ढाका-कोलकाता-ढाका, ढाका-अगरतला-ढाका, अगरतला-ढाका-कोलकाता-अगरतला और ढाका-खुलना-कोलकाता-ढाका। ये मार्ग फिर से चालू हो जाएंगे। ढाका-सिलहट-शिलांग-गुवाहाटी-ढाका मार्ग को भी तय समय के भीतर खोल दिया जाएगा।
Similar Post
-
बेंगलुरु में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में बम विस्फोट करने की धमकी देने वाला पुलिस हिरासत में
बेंगलुरु, सोमवार, 11 मई 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बें ...
-
डीआईजी ने किश्तवाड़ में रणनीतिक सिंथन दर्रे पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
जम्मू, सोमवार, 11 मई 2026। पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सरगुन शु ...
-
जम्मू कश्मीर: नशा-रोधी अभियान के तहत मादक पदार्थ तस्करों के तीन मकान ध्वस्त किेए गये
जम्मू, सोमवार, 11 मई 2026। जम्मू कश्मीर प्रशासन और पुलिस ने सोमव ...
