खेल विश्वविद्यालय कहां गया, बताएं केजरीवाल : कांग्रेस
नई दिल्ली, गुरुवार, 09 जून 2022। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर झूठ बोलकर कर गुमराह करने का आरोप लगाया है और सवाल किया है कि तीन साल पहले मुंडका खेल विश्वविद्यालय खोलने का जो वादा किया था उसका क्या हुआ। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता नरेश कुमार ने यहां कहा कि झूठ बोलने में महारत हासिल केजरीवाल को समझ लेना चाहिए कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है। दिल्ली की जनता अब उनके असली चेहरे को पहचान गई है। केजरीवाल ने अक्टूबर 2019 में मुंडका में एक खेल विश्वविद्यालय बनाने का वादा किया था लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं हुआ। डॉ़ कुमार ने यह बात मंगलवार को केजरीवाल के उस बयान के संदर्भ में कही जिसमें उन्होंने दिल्ली में खेलों को बढ़ावा देने की बात करते हुते कहा था कि उन्होंने इसके लिए यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट लंदन और दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के बीच एक करार किया है। उन्होंने यह भी कहा था कि दोनों विश्वविद्यालयों के बीच हुए समझौते से देश में विश्व स्तरीय खिलाड़ी तैयार करने में मदद मिलेगी।
Similar Post
-
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 12 उपाध्यक्षों और 27 महासचिवों की नियुक्ति की
नई दिल्ली, रविवार, 29 मार्च 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु ...
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
