टेंपो एवं ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच टक्कर, दो लोगों की मौत, छह घायल
संभल (उप्र), सोमवार, 06 जून 2022। संभल जिले के गुन्नौर थाना क्षेत्र में टेंपो और ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच टक्कर हो जाने से दो लोगों को मौत हो गई तथा छह अन्य लोग घायल हो गए । पुलिस क्षेत्राधिकारी (गुन्नौर) देवेंद्र शर्मा ने बताया कि टेंपो और टैक्टर ट्रॉली के बीच गुन्नौर थाना क्षेत्र के इसमपुर गांव के पास रविवार देर रात 11 बजे टक्कर हो गई। टेंपो में 13 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि इस हादसे में धर्मेंद्र (35) एवं सयोराज (40) की मौत हो गई तथा छह अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शर्मा ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। ट्रैक्टर ट्रॉली का चालक फरार है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।
Similar Post
-
गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में रेलवे ट्रैक पर विस्फोट, मालगाड़ी का लोको पायलट घायल
चंडीगढ़, शनिवार, 24 जनवरी 2026। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में ...
-
एवीएम में लौटेंगे अजित पवार, राकांपा के दोनो धड़े साथ आएंगे : राउत
मुंबई, शनिवार, 24 जनवरी 2026। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के ...
-
दीपक जायसवाल बने संभल के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट
प्रयागराज, शनिवार, 24 जनवरी 2026। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नयी ...
