भावी पीढ़ी के लिए प्रकृति की रक्षा करने का लें संकल्प: विजयन
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 05 जून 2022। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर लोगाों से भावी पीढ़ियों के लिए प्रकृति की रक्षा करने का संकल्प लेने का आग्रह किया। विजयन ने ट्वीट किया, ”मानव जाति का आने वाले कल हमारी धरती के भविष्य पर निर्भर करता है। इसके सामने आने वाली चुनौतियों के प्रति हमारी चिंता की कमी हमारे अस्तित्व को खतरे में डाल सकती है। तो आइए इस विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने का प्रयास करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा, पर्यावरण दिवस हमारे लिए एक रिमांइडर है। यह हमें हमारी जिम्मेदारियों का एहसास दिलाता है कि हमारे पास आज जो कुछ भी है, उससे कुछ बेहतर हम अपनी आगे आने वाली पीढ़ियों को देकर जाए। आज के दिन हम इस बात का संकल्प ले सकते हैं कि हम अपनी इस प्रतिबद्धता को पूरी गंभीरता के साथ पूरा करेंगे।
Similar Post
-
जम्मू-कश्मीर: बारामूला में 'ब्राउन शुगर' जैसे पदार्थ के साथ तीन लोग गिरफ्तार
श्रीनगर, मंगलवार, 17 फरवरी 2026। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार ...
-
गुजरात: छह अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल, अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
अहमदाबाद, मंगलवार, 17 फरवरी 2026। गुजरात की छह अदालतों को मंगलव ...
-
डीयू ने परिसर में विरोध प्रदर्शन करने पर एक महीने के लिए प्रतिबंध लगाया
नई दिल्ली, मंगलवार, 17 फरवरी 2026। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) न ...
