दिल्ली: उपराज्यपाल ने द्वारका स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल में 918 पदों को मंजूरी दी
नई दिल्ली, शनिवार, 04 जून 2022। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने द्वारका स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल में 918 पदों के सृजन के अलावा डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर मेडिकल कॉलेज में 76 अस्थायी पदों को स्थायी पदों में बदलने की मंजूरी दे दी है। एक बयान के मुताबिक, इंदिरा गांधी अस्पताल में शिक्षण संकाय के 144, जूनियर रेसिडेंट के 44, नर्सिंग स्टाफ के 369, प्रशासनिक कर्मचारियों के 58 और सहायक स्टाफ (तकनीशियन, सहायक, नर्सिंग अर्दली, सुरक्षा पर्यवेक्षक और सुरक्षा गार्ड) के 273 नए पद सृजित किए जाएंगे। बयान के अनुसार, अस्पताल विभिन्न कारणों से कर्मचारियों की कमी का सामना कर रहा था और इस फैसले से नियमित सरकारी पदों पर नियुक्तियों में ढिलाई की प्रवृत्ति खत्म की जा सकेगी।
Similar Post
-
गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में रेलवे ट्रैक पर विस्फोट, मालगाड़ी का लोको पायलट घायल
चंडीगढ़, शनिवार, 24 जनवरी 2026। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में ...
-
एवीएम में लौटेंगे अजित पवार, राकांपा के दोनो धड़े साथ आएंगे : राउत
मुंबई, शनिवार, 24 जनवरी 2026। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के ...
-
दीपक जायसवाल बने संभल के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट
प्रयागराज, शनिवार, 24 जनवरी 2026। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नयी ...
