रसायन गोदाम में भड़की आग
- दम घुटने से पांच दमकलकर्मी हुए घायल, अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली, शनिवार, 04 जून 2022। दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में रसायन के एक गोदाम में लगी आग को बुझाने के दौरान सांस लेने में समस्या होने पर पांच दमकलकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। दमकल विभाग के अनुसार, आग लगने की सूचना शुक्रवार रात नौ बजकर 55 मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल की 10 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने के अभियान के दौरान दिल्ली दमकल सेवा के पांच कर्मियों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। उन्हें फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें एम्स ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया गया। दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, एक दमकलकर्मी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि अन्य का उपचार चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है।
Similar Post
-
गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में रेलवे ट्रैक पर विस्फोट, मालगाड़ी का लोको पायलट घायल
चंडीगढ़, शनिवार, 24 जनवरी 2026। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में ...
-
एवीएम में लौटेंगे अजित पवार, राकांपा के दोनो धड़े साथ आएंगे : राउत
मुंबई, शनिवार, 24 जनवरी 2026। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के ...
-
दीपक जायसवाल बने संभल के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट
प्रयागराज, शनिवार, 24 जनवरी 2026। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नयी ...
