‘वीजा के बदले रिश्वत’ मामले में सीबीआई ने कार्ति चिदंबरम से तीसरे दिन भी की पूछताछ
नई दिल्ली, शनिवार, 28 मई 2022। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 2011 में तलवंडी साबो बिजली परियोजना के निर्माण में शामिल चीनी कर्मचारियों को 263 वीजा जारी करने के लिए कथित तौर पर रिश्वत लेने के मामले में सांसद कार्ति चिदंबरम से शनिवार को लगातार तीसरे दिन पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्ति शनिवार सुबह सीबीआई मुख्यालय पहुंचे और उनसे पूरे दिन पूछताछ जारी रहने की संभावना है।अधिकारियों के मुताबिक, सीबीआई बृहस्पतिवार से कार्ति से 11 साल पुराने मामले में पूछताछ कर रही है, जिसे कांग्रेस नेता ने ‘‘फर्जी’’ और ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध’’ का परिणाम बताया है।
Similar Post
-
पासपोर्ट, आधार को नागरिकता का प्रमाण बनाने के लिए कानूनी ढांचे में संशोधन हो: थरूर
नई दिल्ली, शुक्रवार, 26 जून 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थर ...
-
एसआईआर के एक साल पूरे, अब तक करीब छह करोड़ नाम हटाये गए
नई दिल्ली, शुक्रवार, 26 जून 2026। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पु ...
-
बीएमसी ने बांद्रा के फुटबॉल मैदान को कन्वेंशन सेंटर में बदल दिया: आदित्य ठाकरे
मुंबई, शुक्रवार, 26 जून 2026। शिवसेना- उद्धव बालासाहेब ठाकरे (उब ...
