जयपुर जिले में नवीन उप तहसील साखुन तथा देहलाला का सृजन
जयपुर, शनिवार, 28 मई 2022। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर जिले के साखुन (तहसील दूदू) तथा देहलाला (तहसील कोटखावदा) को नवीन उप तहसील बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों के निस्तारण में सुगमता होगी। इस प्रस्ताव के अन्तर्गत सृजित नवीन उप तहसील साखुन में 3 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 9 पटवार मण्डल एवं 25 राजस्व ग्राम तथा नवीन उप तहसील देहलाला में 3 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 9 पटवार मण्डल एवं 68 राजस्व ग्राम शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2022-23 के बजट में प्रशासनिक सुदृढीकरण की दृष्टि से प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार संबंधी घोषणा की थी। मुख्यमंत्री द्वारा नियमों में शिथिलता देते हुए यह स्वीकृति प्रदान की गई है।
Similar Post
-
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 12 उपाध्यक्षों और 27 महासचिवों की नियुक्ति की
नई दिल्ली, रविवार, 29 मार्च 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु ...
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
