न्यायालय ने सहारा समूह से संबंधित नौ कंपनियों की एसएफआईओ जांच पर रोक लगाने का आदेश रद्द किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 26 मई 2022। उच्चतम न्यायालय ने सहारा समूह से संबंधित नौ कंपनियों की ‘सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस’ (एसएफआईओ) जांच पर रोक लगाने का दिल्ली उच्च न्यायालय का आदेश बृहस्पतिवार को रद्द कर दिया। न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी की अवकाशकालीन पीठ ने उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ एसएफआईओ की अपील को मंजूरी दे दी। उच्चतम न्यायालय ने कहा कि उच्च न्यायालय का फैसला मामले में जांच पर रोक लगाने के लिए ‘‘उचित नहीं’’ था।
वैधानिक कॉरपोरेट धोखाधड़ी जांच एजेंसी एसएफआईओ ने दिल्ली उच्च न्यायालय के 13 दिसंबर 2021 के आदेश के खिलाफ शीर्ष न्यायालय में अपील दायर की थी। उच्च न्यायालय ने सहारा समूह के प्रमुख और अन्य के खिलाफ जबरन कार्रवाई और लुकआउट नोटिस समेत सभी कार्रवाइयों पर रोक लगा दी थी। उच्च न्यायालय ने सहारा समूह से संबंधित नौ कंपनियों की जांच के लिए एसएफआईओ के दो आदेशों के क्रियान्वयन पर भी रोक लगा दी थी।
Similar Post
-
डिजिटल धोखाधड़ी के जरिये 54 हजार करोड़ रुपये का गबन 'डकैती' के समान, एसओपी बनाए केंद्र: न्यायालय
नई दिल्ली, सोमवार, 09 फरवरी 2026। उच्चतम न्यायालय ने डिजिटल धोख ...
-
पंचकूला अदालत परिसर में बम की धमकी मिली; तलाशी अभियान जारी
चंडीगढ़, सोमवार, 09 फरवरी 2026। हरियाणा के पंचकूला की एक अदालत क ...
-
आतंकवाद के आरोपी अब्दुल रहमान की फरीदाबाद जेल में हत्या
फरीदाबाद (हरियाणा), सोमवार, 09 फरवरी 2026। फरीदाबाद जिले की नीमक ...
