बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा, छह मरे
बलरामपुर, शनिवार, 21 मई 2022। उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के तुलसीपुर क्षेत्र में हुये एक भीषण सड़क हादसे में एसयूवी सवार छह लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना ने शनिवार को बताया कि गनवरिया तिराहे के पास बीती देर रात यह हादसा उस समय हुआ जब यात्रियों से भरी दो बोलेरो जीप आगे पीछे गैसडी की ओर जा रही थी कि गनवरिया तिराहे के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से आगे जा रही बोलेरो टकरा गयी और उसके पीछे चल रही एक अन्य बोलेरो भी आगे जा रहे वाहन से टकरा गयी। इस हादसे में छह लोगों की मृत्यु हो गयी तीन अन्य घायल हो गये। मृतकों में लक्ष्मण (40), शादाब अहमद(26), ,वापी (35), शिवप्रसाद (52), वसंते (32) और उसकी पत्नी अमृता (28) शामिल है जबकि दुर्गाप्रसाद(18), उमेश(12) और अंकित(13) को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Similar Post
-
एसीबी ने दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। भष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने ...
-
सोशल मीडिया का उपयोग सूचना देने के लिए नहीं, लोगों की चिंताएं सुनने व हल करने में भी करें: मुर्मू
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ...
-
दिल्ली में कमजोर वर्ग के लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल कैंटीन का विस्तार
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। दिल्ली सरकार की अंत्योदय की यो ...
