मवेशी तस्करी मामला : टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल सीबीआई कार्यालय पहुंचे
कोलकाता, गुरुवार, 19 मई 2022। तृणमूल कांग्रेस के नेता अनुब्रत मंडल पश्चिम बंगाल में मवेशियों की तस्करी मामले की जांच के संबंध में बृहस्पतिवार सुबह यहां केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के कार्यालय पहुंचे। जांच एजेंसी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि टीएमसी के बीरभूम जिले के अध्यक्ष सुबह करीब नौ बजकर 45 मिनट पर निजाम पैलैस में सीबीआई कार्यालय पहुंचे। सीबीआई ने कई बार पूछताछ के लिए मंडल को समन भेजा था लेकिन वह खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए पेश नहीं हुए थे। सीबीआई ने पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर अवैध मवेशी व्यापार के संबंध में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कमांडेंट सतीश कुमार और कई अन्य के खिलाफ 21 सितंबर 2020 को एक मामला दर्ज किया था। यह व्यापार जन सेवकों की कथित मिलीभगत से हो रहा था। इस गिरोह के कथित सरगना मोहम्मद इनामुल हक को नंवबर 2020 में नयी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था।
Similar Post
-
बेंगलुरु में ग्रेनाइट खदान से विस्फोटक बरामद, पांच लोगों पर मामला दर्ज
बेंगलुरु, बुधवार, 10 जून 2026। शहर में एक ग्रेनाइट खदान से बिना अ ...
-
जम्मू-कश्मीर: सांबा में 50 लाख रुपये से अधिक की हेरोइन के साथ दो मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
जम्मू, बुधवार, 10 जून 2026। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में पुलिस ...
-
पुलवामा में मादक पदार्थ तस्कर की 1.20 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क
श्रीनगर, बुधवार, 10 जून 2026। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में प ...
