सिवनी मामले में 12 दिन बाद जागी सरकार, फिर भी आधी-अधूरी घोषणा : कमलनाथ
भोपाल, शनिवार, 14 मई 2022। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सिवनी जिले में जनजातीय समुदाय के दो युवकों की हत्या के मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठन के सरकार के फैसले पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि अभी भी जिम्मेदारों को बचा लिया गया है। कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि दो आदिवासियों की हत्या के मामले में सरकार की नींद 12 दिन बाद खुली है।वह भी कांग्रेस व आदिवासी वर्ग के दबाव में यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले सरकार पूरे मामले में लीपापोती में लगी रही, प्रशासन को क्लीन चिट दी और अब आज एसआईटी जाँच की घोषणा हुई है।
Similar Post
-
दिल्ली में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस् ...
-
तेलंगाना में खाद्य मिलावट रोकने के लिए अलग एजेंसी बनेगी: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, मंगलवार, 31 मार्च 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेव ...
-
आंध्र प्रदेश में एक और बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं
विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 31 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश म ...
