आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के कांस्टेबल को गोली मारी
श्रीनगर, शनिवार, 07 मई 2022। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शनिवार को आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी को गोली मारकर घायल कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल कांस्टेबल को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी के मुताबिक, ‘‘शहर के सफाकदाल इलाके में आइवा ब्रिज के पास आतंकवादियों ने सुबह करीब 8.40 बजे जम्मू-कश्मीर पुलिस के कांस्टेबल गुलाम हसन पर गोली चलाई। हमले में कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया।’’ अधिकारी ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
Similar Post
-
पंजाब के जालंधर में गद्दा बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग लगी
चंडीगढ़, गुरुवार, 03 सितंबर 2026। पंजाब के जालंधर जिले में बृहस ...
-
सरकार की अक्टूबर, 2027 से ‘भारत एनसीएपी 2.0’ शुरू करने की योजना : गडकरी
नई दिल्ली, गुरुवार, 03 सितंबर 2026। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं रा ...
-
कानपुर में भारतीय जीवन बीमा निगम के क्षेत्रीय कार्यालय में आग, कोई हताहत नहीं
कानपुर (उप्र), गुरुवार, 03 सितंबर 2026। कानपुर जिले के कोतवाली क् ...
