केंद्र ने चेन्नई को हज रवानगी केंद्र बनाने पर विचार करने का आश्वासन दिया: स्टालिन
चेन्नई, गुरुवार, 05 मई 2022। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार ने अगले साल से चेन्नई को हज रवानगी केंद्र बनाने पर विचार करने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने इसके लिये केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का आभार व्यक्त किया। स्टालिन ने ट्वीट किया, माननीय मुख्तार अब्बास नकवी, आपके इस आश्वासन के लिये आपका शुक्रिया कि चेन्नई को 2023 से हज रवानगी केंद्र बनाए जाने पर विचार किया जाएगा। इससे पहले, स्टालिन ने इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नकवी के साथ बात की थी।
Similar Post
-
निर्वाचन आयोग यदि प्रत्याशियों पर निर्भर हो, तो निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते: न्यायमूर्ति नागरत्ना
नई दिल्ली, रविवार, 05 अप्रैल 2026। उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश ...
-
श्रीगंगानगर से 12 किलोग्राम हेरोइन जब्त, चार लोग हिरासत में
जयपुर, रविवार, 05 अप्रैल 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में ...
-
पंजाब पुलिस ने सीमा पार मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, दो लोग गिरफ्तार
चंडीगढ़, रविवार, 05 अप्रैल 2026। पंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक ...
