गुजरात: गिर सोमनाथ जिले में भूकंप, कोई हताहत नहीं
वेरावल (गुजरात), सोमवार, 02 मई 2022। गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के एक गांव में सोमवार सुबह दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने बताया कि दो बार आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर क्रमश: चार और 3.2 मापी गई। जिला प्रशासन ने बताया कि वेरावल जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर स्थित तलाला गांव के लोग भूकंप आने पर घरों से बाहर निकल आए। इससे जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। गांधीनगर के ‘इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च’ (आईएसआर) के अनुसार सुबह छह बजकर 58 मिनट पर चार तीव्रता वाला भूकंप आया जिसका केन्द्र तलाला गांव से 13 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में था। आईएसआर ने एक बयान में कहा कि दूसरे भूकंप की तीव्रता 3.2 थी जो सुबह सात बजकर चार मिनट पर आया और जिसका केन्द्र तलाला गांव से नौ किलोमीटर उत्तर- उत्तर पूर्व में था।
Similar Post
-
बंगाल चुनाव की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिये प्रदेश के नेताओं से मिलेंगे कांग्रेस के शीर्ष नेता
नई दिल्ली, सोमवार, 12 जनवरी 2026।कांग्रेस के शीर्ष नेता आगामी विध ...
-
प्रधानमंत्री करेंगे सीएसपीओसी का उद्घाटन, पूरी तरह ऐप आधारित होगा आयोजन : बिरला
नई दिल्ली, सोमवार, 12 जनवरी 2026। राष्ट्रमंडल देशों के स्पीकर औ ...
-
पश्चिम बंगाल में मनायी गयी स्वामी विवेकानंद की 163 वीं जयंती
कोलकाता, सोमवार, 12 जनवरी 2026। पश्चिम बंगाल में सोमवार को स्वा ...
