पंचायती राज उपचुनाव: संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सूखा दिवस घोषित
जयपुर, सोमवार, 02 मई 2022। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर पंचायती राज संस्थाओं (जिला परिषद् एवं पंचायत समिति के सदस्यों तथा सरपंच एंव पंच) के मई में होने वाले उपचुनावों के लिए संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सूखा दिवस घोषित किया है। वित्त (आबकारी) विभाग के आदेश के अनुसार संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के 5 किलोमीटर परिधीय क्षेत्र में 6 मई 2022 को सायं 5 बजे से 8 मई को मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस रहेगा। निर्वाचन क्षेत्रों से लगे हुए 5 किलोमीटर परिधीय क्षेत्र में शराब की बिक्री, वितरण एवं प्रदायगी पूर्णतया निषिद्व रहेगी।
Similar Post
-
राजस्थान: उत्तर पश्चिम रेलवे ने नौ और 10 अक्टूबर को 13 ट्रेनें रद्द कीं
जयपुर, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी ...
-
राजस्थान में कई जगह कल से बारिश होने का अनुमान
जयपुर, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। एक नए परिसंचरण तंत्र के असर से ...
-
भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में जूता फैक्टरी में भीषण आग
जयपुर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क् ...
