तेज रफ्तार ट्रक ने बग्घी में मारी टक्कर, होमगार्ड के जवान समेत दो की मौत
बागपत (उत्तर प्रदेश), रविवार, 01 मई 2022। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक के सड़क पर खड़ी बग्घी और एक अन्य वाहन में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में होमगार्ड के एक जवान समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे बड़ौत क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़ी बग्घी और एक अन्य वाहन में जबरदस्त टक्कर मार दी। सूत्रों के मुताबिक, इस हादसे में होमगार्ड के 40 वर्षीय जवान अमित और बग्घी चालक साजिद (35) की मौत हो गई, जबकि घायल ट्रक चालक परमजीत का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
Similar Post
-
टीवीके नीत गठबंधन के नेता मुख्यमंत्री विजय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाग लेने पहुंचे
चेन्नई, बुधवार, 09 सितंबर 2026। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिलगा व ...
-
हत्या के मामले में अदालत ने छह लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी
बाराबंकी (उप्र), बुधवार, 09 सितंबर 2026। जिले के मसौली के ग्राम र ...
-
द्रमुक मुख्यमंत्री विजय की टिप्पणी के विरोध में 12 सितंबर को राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगी
चेन्नई, बुधवार, 09 सितंबर 2026। तमिलनाडु के मुख्य विपक्षी दल द् ...
