सीमित संख्या में ही लोग कर सकेंगे उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा
नई दिल्ली, रविवार, 01 मई 2022। उत्तराखंड शासन की ओर से गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ और केदारनाथ चार धाम हेतु कपाट खुलने के साथ प्रथम यात्रा चरण के प्रारंभिक 45 दिनों को प्रतिदिन दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों की संख्या निश्चित कर दी गयी है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डाक्टर हरीश गौड़ ने रविवार सुबह यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यात्रियों को कोरोना जांच का प्रतिबंध नहीं है। कोरोना जांच ऐच्छिक है, लेकिन मास्क लगाना और सामाजिक दूरी का पालन करना सबकी सुरक्षा हेतु आवश्यक है। गौड़ ने बताया कि श्री बदरीनाथ धाम में प्रतिदिन 15000 (पंद्रह हजार), श्री केदारनाथ धाम में। 12000 (बारह हजार), श्री गंगोत्री धाम में 7000 (सात हजार) और श्री यमुनोत्री धाम में 4000 (चार हजार) प्रतिदिन दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की संख्या निर्धारित की गई है।
Similar Post
-
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 12 उपाध्यक्षों और 27 महासचिवों की नियुक्ति की
नई दिल्ली, रविवार, 29 मार्च 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु ...
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
