बदायूं में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला समेत तीन की मौत
बदायूं (उप्र), मंगलवार, 26 अप्रैल 2022। बदायूं जिले में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक महिला समेत तीन लोगों की मंगलवार को मौत हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सहसवान चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मुजरिया थाना क्षेत्र के बदायूं मेरठ मार्ग पर मुजरिया चौराहे के पास आज यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि गांव नगला सलारपुर के रहने वाले प्रमोद (28), शीला देवी (70) एवं अनार सिंह (40) एक बाइक पर सवार होकर अपने गांव नगला सालार से दवा लेने सहसवान जा रहे थे, इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को रौंद दिया जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। चन्द्रपाल सिंह ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
Similar Post
-
नीट आंदोलन टिप्पणी मामले में दक्षिणपंथी टिप्पणीकार टी.जी. मोहनदास को जमानत मिली
तिरुवनंतपुरम, सोमवार, 10 अगस्त 2026। तिरुवनंतपुरम की एक अदालत न ...
-
पंजाब विधानसभा ने स्कूल फीस में पांच प्रतिशत तक बढ़ोतरी की सीमा तय करने वाला विधेयक पारित किया
चंडीगढ़, सोमवार, 10 अगस्त 2026। पंजाब विधानसभा ने निजी विद्यालय ...
-
नीट प्रश्नपत्र लीक: अदालत ने ‘लाई-डिटेक्टर टेस्ट’ कराने की तीन आरोपियों की याचिका खारिज की
नई दिल्ली, सोमवार, 10 अगस्त 2026। राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक ...
