मुख्य सचिव ने की लोक सेवा दिवस आयोजन सम्बंधी तैयारियों की समीक्षा
जयपुर, सोमवार, 18 अप्रैल 2022। मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने अधिकारियों को 21 अप्रैल को हरिश्चन्द्र माथुर लोक प्रशासन संस्थान में लोक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करने के लिए सम्बधित अधिकारियों को निर्देश दिए है। श्रीमती शर्मा सोमवार को यहॉं सचिवालय में लोक सेवा दिवस की तैयारियों की समीक्षा के सम्बध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। उन्होंने इस सम्बध में गत 13 अप्रैल को आयोजित बैठक में लिए गए निर्णयों की अनुपालना सुनिश्चित करने हेतु में संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों को दिए गए कार्या की प्रगति की समीक्षा भी की।
मुख्य सचिव ने कहा कि लोक सेवा दिवस पर वक्ताओं के उद्बोधन, सांस्कृतिक संध्या व खेल संबंधी आयोंजनों की तैयारियां सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आयोजनों में अधिकारी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले। उन्होंने अतिथियों के आगमन] प्रस्थान व ठहराव के संबंध में चर्चा की और सम्बधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी प्रदान किए। बैठक में पुलिस महानिदेशक श्री एम. एल. लाठर, हैड ऑॅफ फोरेस्ट फोर्स डा. दीप नारायण पाण्डे सहित विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी उपस्थित थे।
Similar Post
-
प्रदेश में 8 जिलों के उप जिला चिकित्सालयों के भवन निर्माण के लिए 280 करोड़ रुपये स्वीकृत
- 8 उप जिला चिकित्सालयों के लिए प्रत्येक को 35 करोड़ रुपये
-
राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना
जयपुर, रविवार, 16 अगस्त 2026। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में ...
-
हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़- पटेल
- संसदीय कार्य मंत्री ने जोधपुर में जिला स्तरीय प्रभात फेरी को ...
