जहांगीरपुरी हिंसा अंतरराष्ट्रीय साजिश, भाजपा सांसद बोले- भारत को कमजोर करना चाहती हैं कुछ विदेशी ताकतें
नई दिल्ली, रविवार, 17 अप्रैल 2022। हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में निकाली गई शोभायात्रा के दौरान पथराव की कोशिश की गई जिसके बाद दो समुदायों में तनाव की स्थिति बन गई। इसको लेकर अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इन सबके बीच उत्तर पश्चिम दिल्ली के भाजपा सांसद हंसराज हंस ने जहांगीरपुरी घटना को लेकर बड़ा बयान दिया है। हंसराज हंस ने साफ तौर पर कहा कि मैं सभी से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील करता हूं। हर धर्म में कुछ बुरे तत्व हैं, वे ही ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार होते हैं। इसके पीछे कुछ विदेशी ताकतें हो सकती हैं जो भारत को कमजोर करना चाहती हैं।
इसके साथ ही हंसराज हंस ने यह भी कहा कि भारत को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि यह पूरी तरीके से प्लानिंग के जरिए किया जा रहा है। अंदर के कुछ लोग ऐसे हैं जो बाहरी ताकतों से मिल रही मदद की बदौलत ऐसा करने की लगातार कोशिश कर रहे। इस घटना को लेकर हंसराज हंस ने एनआईए जांच कराने की मांग की है। उन्होंने इसके लिए किसी धर्म को दोष नहीं दिया है बल्कि अंतरराष्ट्रीय साजिश करार दिया है। हंस राज हंस ने कहा कि फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर है और स्थिति नियंत्रण में है। खुद गृह मंत्री अमित शाह बारीकी से घटना पर नजर बनाए हुए हैं।
Similar Post
-
राष्ट्रपति मुर्मू ने राजस्थान में सड़क हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया
नई दिल्ली, रविवार, 22 नवम्बर 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ...
-
अरुणाचल प्रदेश दौरे के अंतिम दिन सहकारिता सम्मेलन में शामिल होंगे शाह, एनडीआरएफ परिसर का उद्घाटन करेंगे
ईटानगर, रविवार, 22 नवम्बर 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अर ...
-
विकिरण के खतरे को लेकर वल्लारपदम कंटेनर टर्मिनल के चालकों ने विरोध प्रदर्शन वापस लिया
कोच्चि, रविवार, 22 नवम्बर 2026। कोच्चि स्थित डीपी वर्ल्ड द्वारा ...
