तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत
देवघर, शनिवार, 16 अप्रैल 2022। झारखंड के देवघर जिले में एक कार के पेड़ से टकराने पर शुक्रवार को चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे के पीड़ित बिहार के कटिहार जिले के निवासी हैं। हादसा मोहनपुर पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ। थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप ने बताया कि चालक के तेज रफ्तार कार पर से नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ। जान गंवाने वालों में एक महिला भी शामिल है। गंभीर रूप से घायलों में एक बच्चा शामिल है, जिसे नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
Similar Post
-
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में चार लोगों ने 'कलेक्शन एजेंट' से नकदी लूटी
नई दिल्ली, रविवार, 08 मार्च 2026। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी ख ...
-
असम में 3.25 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त, पांच गिरफ्तार
गुवाहाटी, रविवार, 08 मार्च 2026। असम के कछार जिले में शनिवार को प ...
-
असम में पिछले 10 वर्षों में एक लाख से ज्यादा पेड़ काटे गए : आधिकारिक आंकड़े
गुवाहाटी, रविवार, 08 मार्च 2026। असम में मई 2016 में भारतीय जनता पा ...
