सुप्रिया सुले ने मांडविया से चीन में पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए मदद मांगी
मुंबई, गुरुवार, 14 अप्रैल 2022। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले ने चीन में चिकित्सा की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की सहायता मांगी है। इन छात्रों ने मांग की है कि उन्हें चीन वापस जाकर ऑफलाइन पढ़ाई करने के लिए मदद की जाए और तब तक भारत में प्रायोगिक कक्षा के वास्ते इंतजाम किये जाएं। मांडविया को लिखे पत्र में सुले ने कहा कि उक्त छात्र भारत में ऑनलाइन माध्यम से लेक्चर में शामिल हो रहे हैं और चीन की सीमायें खुलने को लेकर जारी अनिश्चितता के कारण परेशान हैं। कोविड-19 महामारी फैलने के बाद चीन में सभी विश्वविद्यालय बंद कर दिए गए थे और बड़ी संख्या में छात्रों को भारत लौटना पड़ा था। चीन ने महामारी के मद्देनजर 27 मार्च 2020 से वीजा और आवास परमिट निलंबित कर यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया था।
सुले ने 13 अप्रैल को लिखे पत्र में कहा, “चीन में भारतीय छात्रों के शिष्टमंडल और विदेशी चिकित्सा स्नातक अभिभावक संघ (एफएमजीपीए) से मैंने मुलाकात की। उनकी कुछ मांगें हैं… आपसे अनुरोध है कि इस मामले को देखें और हमारे छात्रों की मदद करें।” सुले ने मांडविया को लिखे इस पत्र की प्रति बुधवार को अपने ट्विटर खाते पर साझा की। छात्रों और एफएमजीपीए ने सुले को लिखे पत्र में कहा कि छात्रों की मांग है कि उनके चीन लौटने का इंतजाम किया जाए और जब तक ऐसा नहीं हो जाता तब तक उन्हें भारत में प्रायोगिक कक्षाएं उपलब्ध कराई जाएं।
Similar Post
-
मेरठ में दो उपनिरीक्षक पर व्यापारी का अपहरण और वसूली का आरोप, 15 लाख रुपये बरामद
मेरठ (उप्र), मंगलवार, 10 फरवरी 2026। मेरठ में लोहिया नगर थाने में ...
-
यदि भाषा विरोध बीमारी है तो अधिकांश राज्य इससे ग्रस्त हैं: राज ठाकरे ने भागवत पर साधा निशाना
मुंबई, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनए ...
-
प्रतिस्पर्धा के बजाय अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर आधारित है भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम: इसरो प्रमुख
बेंगलुरु, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
