कश्मीर में लावारिस कार से हथियार और गोला-बारूद बरामद
श्रीनगर, मंगलवार, 12 अप्रैल 2022। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अनंतनाग जिले में एक चौकी के पास लावारिस छोड़ी गयी एक कार से भारी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस की एक टीम सोमवार देर रात गश्त पर थी, तभी महमोदाबाद दूरू में पुलिस पार्टी को देखकर एक वाहन रुक गया। पुलिसकर्मियों को इस तरह कार के रुकने पर संदेह हुआ और उन्होंने हवा में कुछ राउंड फायरिंग की। उन्होंने बताया कि इसके बाद वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। कार की जांच की गयी तो उसमें हथियार और गोला-बारूद के साथ एक बैग मिला। बैग से एक एके-56, शॉर्ट बैरल, दो एके मैगजीन, दो पिस्टल, तीन पिस्टल मैगजीन, छह हैंड ग्रेनेड, एके-47 के 44 राउंड, 9 एमएम के 58 राउंड और एक स्लिंग बरामद की गयी। इस संबंध में दुरू थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
Similar Post
-
तेलंगाना में खाद्य मिलावट रोकने के लिए अलग एजेंसी बनेगी: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, मंगलवार, 31 मार्च 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेव ...
-
आंध्र प्रदेश में एक और बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं
विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 31 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश म ...
-
पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा ने 13 और उम्मीदवार घोषित किए
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ...
