पश्चिम बंगाल ने एनईपी पर समिति गठित की
कोलकाता, शुक्रवार, 08 अप्रैल 2022। पश्चिम बंगाल सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020 का मूल्यांकन करने और शिक्षा पर राज्य स्तरीय नीति की आवश्यकता का आकलन करने के लिए 10 सदस्यीय समिति का गठन किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि समिति केंद्र द्वारा लायी गई एनईपी-2020 के बाद शिक्षा क्षेत्र में महाराष्ट्र और केरल जैसे राज्यों द्वारा उठाए गए कदमों का मूल्यांकन करेगी। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इस संदर्भ में समिति हाल के यूजीसी दिशा निर्देशों का भी विश्लेषण करेगी।’’ उन्होंने बताया कि समिति के सदस्यों में कोलंबिया विश्वविद्यालय की प्रोफेसर गायत्री चक्रवर्ती स्पिवाक, जाधवपुर विश्वविद्यालय के कुलपति सुरंजन दास, एनआईटी दुर्गापुर के निदेशक अनुपम बासु और हार्वर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सुगत बोस शामिल हैं।
Similar Post
-
केरलम: एमडीएमए तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
कोच्चि, शनिवार, 23 अगस्त 2026। आबकारी विभाग ने कथित तौर से दिल्ल ...
-
उच्चतम न्यायालय झारखंड सिविल सेवा परीक्षा में ‘धांधली’ की सीबीआई जांच संबंधी याचिका पर 24 अगस्त को सुनवाई करेगा
नई दिल्ली, शनिवार, 23 अगस्त 2026। उच्चतम न्यायालय झारखंड संयुक् ...
-
संसद के मानसूत्र सत्र के औपचारिक समापन का इंतजार
नई दिल्ली, शनिवार, 23 अगस्त 2026। संसद के दोनों सदनों की कार्यवा ...
