राज्य स्तरीय पुस्तक मेले की कार्ययोजना समयबद्व रूप से हो पूर्ण- अतिरिक्त मुख्य सचिव,शिक्षा
जयपुर, मंगलवार, 05 अप्रैल 2022। अतिरिक्त मुख्य सचिव, शिक्षा श्री पवन कुमार गोयल ने जवाहर कला केन्द्र में प्रस्तावित राज्य स्तरीय पुस्तक मेले की कार्ययोजना को समयबद्व रूप से पूर्ण करने के लिए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए है। गोयल मंगलवार को यहां शासन सचिवालय में पुस्तक मेले के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। श्री गोयल ने कहा कि जवाहर कला केन्द्र में मेले के आयोजन की तिथियां माह अक्टूबर या नवंबर में प्रस्तावित की जा सकती है। उन्होंने नेशनल बुक ट्रस्ट की तिथियों पर भी संबंधित विभागों से चर्चा करने के निर्देश दिए है। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने ट्रस्ट को मेले में प्रस्तावित विस्तृत गतिविधियों के सम्पादन के लिए विभिन्न विभागों से अपेक्षित कार्यो पर प्रस्ताव बनाने के निर्देश भी दिए। इससे पहले विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी विभाग की शासन सचिव श्रीमती मुग्धा सिन्हा ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को मेले के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
Similar Post
-
राजस्थान: उत्तर पश्चिम रेलवे ने नौ और 10 अक्टूबर को 13 ट्रेनें रद्द कीं
जयपुर, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी ...
-
राजस्थान में कई जगह कल से बारिश होने का अनुमान
जयपुर, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। एक नए परिसंचरण तंत्र के असर से ...
-
भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में जूता फैक्टरी में भीषण आग
जयपुर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क् ...
