मुख्य सूचना आयुक्त ने आरटीआई पोर्टल 2.0 लॉन्च किया
- सूचना आयोग के पत्र और नोटिस अब ऑनलाइन भी भेजे जाएंगे
जयपुर, सोमवार, 04 अप्रैल 2022। राज्य में सूचना के अधिकार के तहत मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए राज्य सूचना आयोग द्वारा आरटीआई पोर्टल 2.0 लॉन्च किया गया है। नागरिक ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग कर या ई मित्र की सहायता से आवेदन दाखिल करने के साथ-साथ आवेदन शुल्क भी ऑनलाइन जमा करा सकेंगे। इसके अलावा द्वितीय अपील के नोटिस और पत्र आदि भी एसएमएस व ईमेल के माध्यम से स्वतः पहुंचेगी। मुख्य सूचना आयुक्त श्री डी. बी. गुप्ता ने सोमवार को सूचना आयोग कार्यालय में आरटीआई पोर्टल लॉन्च किया। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से राज्य में दूरस्थ इलाकों में रहने वाले लोगों को भी आरटीआई में अपील दायर करने में सुविधा होगी।
इसके अतिरिक्त ऑनलाइन दायर द्वितीय अपील की स्वीकार्यता, अस्वीकार्यता, प्रथम सुनवाई नोटिस तथा केस संख्या भी प्रार्थी को ऑनलाइन प्राप्त हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि पूरा पता नहीं देने के कारण कई बार द्वितीय अपील का नोटिस नहीं पहुंच पाता था। इससे कोर्ट के समक्ष केवल एक ही पक्ष उपस्थित हो पाता था। अब पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन नोटिस भेजा जाएगा, जिससे इस तरह की समस्या उत्पन्न नहीं होगी और प्रकरणों के निस्तारण में तेजी आएगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 275 विभाग पोर्टल से जुडे हैं। गुप्ता ने कहा कि फिलहाल ऑनलाइन के साथ-साथ भौतिक रूप से अपील की प्रक्रिया भी चालू रहेगी। इस अवसर पर सभी सूचना आयुक्त, सूचना आयोग के अधिकारी तथा सूचना एवं प्रोद्योगिकी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
Similar Post
-
जयपुर के एसएमएस अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली, आरोपी पकड़ा गया
जयपुर, मंगलवार, 13 मई 2026। जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पता ...
-
राजस्थान के रणथंभौर में घूम रहे चीते को वापस मध्यप्रदेश भेजा गया
जयपुर, शुक्रवार, 08 मई 2026। राजस्थान के रणथंभौर बाघ संरक्षित क ...
-
सामान्य प्रशासन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के प्रमुख शासन सचिव ने संपर्क हेल्पलाइन 181 कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
जयपुर, शुक्रवार, 08 मई 2026। सामान्य प्रशासन एवं नागरिक उड्डयन&nb ...
