हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रमुख अशोक तंवर ‘आप’ में शामिल होंगे
नई दिल्ली, सोमवार, 04 अप्रैल 2022। कांग्रेस की हरियाणा इकाई के पूर्व प्रमुख अशोक तंवर आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होने जा रहे हैं। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तंवर सोमवार को ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पार्टी से जुड़ेंगे। हरियाणा के सिरसा से सांसद रह चुके तंवर ने साल 2019 में कांग्रेस छोड़ दी थी। वह हरियाणा प्रदेश कांग्रेस समिति (एचपीसीसी) के अध्यक्ष थे। उन्होंने भारतीय युवा कांग्रेस और कांग्रेस की छात्र इकाई एनयूएसआई के अध्यक्ष पद पर भी सेवाएं दी थीं। तंवर का जुड़ना ‘आप’ के लिए एक बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि पार्टी 2024 में हरियाणा में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राज्य में अपना जनाधार बढ़ाने की कोशिशों में जुटी है। पंजाब विधानसभा में ‘आप’ की शानदार जीत के बाद हरियाणा में कांग्रेस, भाजपा और अन्य दलों के कई स्थानीय नेताओं ने केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी का दामन थाम लिया है।
Similar Post
-
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 12 उपाध्यक्षों और 27 महासचिवों की नियुक्ति की
नई दिल्ली, रविवार, 29 मार्च 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु ...
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
