सड़क हादसे में न्यायाधीश ऋषि तिवारी की मौत, एक न्यायाधीश सहित दो घायल
छतरपुर (मप्र), रविवार, 03 अप्रैल 2022। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में सागर-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार के ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा जाने से कार सवार एक न्यायाधीश की मौत हो गई,वहीं एक अन्य न्यायाधीश सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस उप अधीक्षक शशांक जैन ने रविवार को बताया कि यह हादसा छतरपुर से करीब 12 किलोमीटर दूर मातगुवां थाना क्षेत्र के पराचौकी के पास शनिवार रात करीब आठ बजे के आसपास हुआ। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में बड़ामलहरा में पदस्थ न्यायिक मजिस्ट्रटे (प्रथम श्रेणी) ऋषि तिवारी की मौत हो गई।
जैन ने बताया कि इस हादसे में बड़ामलहरा में ही पदस्थ न्यायिक मजिस्ट्रटे (प्रथम श्रेणी) आशीष मथोरिया और कार चला रहे उनके साले राम दिनकर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें ग्वालियर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि ये लोग बड़ामलहरा से छतरपुर आ रहे थे और कार रास्ते में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गयी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
Similar Post
-
जम्मू-कश्मीर: बारामूला में 'ब्राउन शुगर' जैसे पदार्थ के साथ तीन लोग गिरफ्तार
श्रीनगर, मंगलवार, 17 फरवरी 2026। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार ...
-
गुजरात: छह अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल, अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
अहमदाबाद, मंगलवार, 17 फरवरी 2026। गुजरात की छह अदालतों को मंगलव ...
-
डीयू ने परिसर में विरोध प्रदर्शन करने पर एक महीने के लिए प्रतिबंध लगाया
नई दिल्ली, मंगलवार, 17 फरवरी 2026। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) न ...
