सिद्धू ने हाथापाई का वीडियो साझा कर AAP सरकार पर साधा निशाना, कहा- यह भगत सिंह की विचारधारा से परे है
चंडीगढ़, शुक्रवार, 01 अप्रैल 2022। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की विचारधारा शहीद भगत सिंह से मेल नहीं खा रही है। दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू ने हाथापाई का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर साधा करते हुए आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि बदलाव जरूरी नहीं है कि प्रगति हो। यह वह बदलाव नहीं है, जिसके लिए पंजाब ने हामी भरी है। गनपॉइंट पर हत्याएं, कार चोरी, स्नैचिंग, गुंडागर्दी और कब्ज़ा... अनियंत्रित आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता स्वार्थी उद्देश्यों को पूरा कर रहे हैं... यह शहीद भगत सिंह की निस्वार्थता और बलिदान की विचारधारा से परे है।
इसके अलावा नवजोत सिंह सिद्धू ने एक ट्वीट और किया है। जिसके माध्यम से उन्होंने सीधे-सीधे दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जी, आपके लोग दिल्ली में कोर्ट जा रहे हैं की आपकी जान को ख़तरा है, पंजाबियों की जान की भी फ़िक्र करें ? अगर दिल्ली में ऐसा होता है तो आप इसे बर्बरता कहते हैं। देखिए पंजाब में क्या हो रहा है... सनौर में एक और कांग्रेस कार्यकर्ता को बेरहमी से पीटा गया। कानून-व्यवस्था बहुत निचले स्तर पर है !
गौरतलब है कि भगवंत मान ने शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खट्कड़ कलां में मुख्यमंत्री पद एवं गोपनियता की शपथ ली थी। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी समारोह में शामिल हुए थे। नवजोत सिंह सिद्धू ने विधानसभा चुनाव गंवाने के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और भगवंत मान की तारीफ की थी।
Similar Post
-
मेरठ में दो उपनिरीक्षक पर व्यापारी का अपहरण और वसूली का आरोप, 15 लाख रुपये बरामद
मेरठ (उप्र), मंगलवार, 10 फरवरी 2026। मेरठ में लोहिया नगर थाने में ...
-
यदि भाषा विरोध बीमारी है तो अधिकांश राज्य इससे ग्रस्त हैं: राज ठाकरे ने भागवत पर साधा निशाना
मुंबई, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनए ...
-
प्रतिस्पर्धा के बजाय अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर आधारित है भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम: इसरो प्रमुख
बेंगलुरु, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
