दस किलोग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली, मंगलवार, 29 मार्च 2022। दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ करके म्यांमार के रास्ते मणिपुर लाई गई 10 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि राजधानी से गिरोह के दो प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है जिनकी पहचान नाजीर (28) और दिनेश सिंह (57) के रूप में हुई हैं। दोनों उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के निवासी हैं। बरामद हेरोइन की कीमत 40 करोड़ रूपये से अधिक आंकी गई है। पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने बताया कि मणिपुर, असम, उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली में सक्रिय मादक पदार्थ गिरोह के बारे में जानकारी पर मिलने पर टीम ने कड़ी मेहनत की जिससे यह सफलता मिली। सिंह ने कहा कि इस गिरोह के सदस्य कथित तौर पर म्यांमार से तस्करी कर लाई गई हेरोइन को देश के विभिन्न हिस्सों में बेचने में शामिल थे। दोनों को 24 मार्च की सुबह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के पास आईएसबीटी सराय काले खां तिराहे के पास से एक कार से गिरफ्तार किया गया था। उनके कब्जे से दस किलोग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ है।


Similar Post
-
मिराज का पूरा फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर मिला, सुखोई का आधा
मुरैना, रविवार, 29 जनवरी 2023। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक ...
-
एनआईए ने अदालत के आदेश पर हुर्रियत कांफ्रेंस का दफ्तर कुर्क किया
श्रीनगर, रविवार, 29 जनवरी 2023। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए ...
-
केंद्र दिल्ली को 1300 एमजीडी पानी मुहैया कराए तो 24 घंटे जलापूर्ति करेंगे: केजरीवाल
नई दिल्ली, रविवार, 29 जनवरी 2023। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल न ...