निगम चुनाव को टालकर भाजपा ने किया शहीदों का अपमान : केजरीवाल

नई दिल्ली, बुधवार, 23 मार्च 2022। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि भाजपा का दिल्ली नगर निगम के चुनाव टालना शहीदों का अपमान है। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा 'भाजपा का दिल्ली नगर निगम के चुनाव टालना शहीदों का अपमान है जिन्होंने अंग्रेजों को देश से भगाकर देश में जनतंत्र स्थापित करने के लिए कुरबानियाँ दीं थीं। आज ये हार के डर से दिल्ली नगर निगम के चुनाव टाल रहे हैं, कल ये राज्यों और देश के चुनाव टाल देंगे। भाजपा अपने आपको दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है। कमाल है। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी एक छोटी सी आम आदमी पार्टी से घबरा के भाग गयी? हिम्मत है तो दिल्ली नगर निगम के चुनाव समय पर करवा के दिखाओ। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा नगर निगम के चुनाव टाल रही है कि दिल्ली के तीनों निगम एक कर रहे है। क्या इस वजह से चुनाव टल सकते हैं? कल ये गुजरात हार रहे होंगे तो क्या ये कह कर टाल सकते हैं कि गुजरात और महाराष्ट्र को एक कर रहे हैं? क्या इसी तरह का कोई बहाना बना कर लोकसभा चुनाव टाले जा सकते हैं?


Similar Post
-
भारत जोड़ो यात्रा देश का माहौल बदलने के लिए, राहुल की छवि सुधारने के लिए नहीं : उमर अब्दुल्ला
बनिहाल, शुक्रवार, 27 जनवरी 2023। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत ...
-
उर्स के मौके पर सवा लाख जायरीनों ने की जुम्मे की नमाज अदा
अजमेर, शुक्रवार, 27 जनवरी 2023। राजस्थान के अजमेर में सूफी संत ख ...
-
MCD महापौर चुनाव: ‘आप’ प्रत्याशी की याचिका पर तीन फरवरी को सुनवाई करेगा कोर्ट
नई दिल्ली, शुक्रवार, 27 जनवरी 2023। उच्चतम न्यायालय ने आम आदमी प ...