केरल में कोरोना मामलों में गिरावट, मॉल, सिनेमा पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे

img

तिरुवनंतपुरम, शनिवार, 05 मार्च 2022। केरल में कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है। राज्य में शुक्रवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,190 नए मामले सामने आए, जबकि बीते दिन 2,222 मामले दर्ज किए गए थे। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने दी। राज्य में बीते कई दिनों में मामलों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई, जिससे चीजें सुधर रही हैं। इसके कारण थिएटर, मॉल, रेस्तरां और शैक्षणिक संस्थान सभी फिर से पूरी क्षमता के साथ खुल गए हैं। राज्य में एक दिन में कुल 3,878 लोग रिकवर हुए हैं, जबकि मामलों की संख्या घटकर 17,105 हो गई हैं।  तो वहीं एक दिन में 3 लोगों की मौत हुई, जिससे मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 66,012 हो गई है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement