उदित सेठ योगासन महासंघ के अध्यक्ष चुने गये

नई दिल्ली, शनिवार, 29 जनवरी 2022। खेल मंत्रालय ने डॉ आई वी बासावराड्डी के इस्तीफे के बाद शनिवार को राष्ट्रीय योगासन खेल महासंघ (एनवाईएसएफ) के अध्यक्ष के तौर पर उदित सेठ की उम्मीदवारी आधिकारिक रूप से स्वीकार ली। पता चला है कि कार्यकारी समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से सेठ को अपने अगले अध्यक्ष के तौर पर चुन लिया था। सेठ विश्व योगासन के उपाध्यक्ष भी हैं। खेल मंत्रालय ने 27 नवंबर 2020 को योगासन को प्रतिस्पर्धी खेल के तौर पर मान्यता दी थी। इसी के अनुसार एनवाईसएफ का गठन किया गया था।


Similar Post
-
राहुल गांधी करेंगे कश्मीर से कन्याकुमारी तक 'पदयात्रा'
- चिंतन शिविर में कांग्रेस ने बनाया खास प्लान
उदय ...
-
प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में लगी आग, शीतलन की प्रक्रिया जारी
नई दिल्ली, रविवार, 15 मई 2022। उत्तरी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क ...
-
राजनीति संबंधी समन्वय समिति की बैठक में मुद्दों का सौहार्दपूर्ण समाधान निकाला गया: थरूर
उदयपुर, रविवार, 15 मई 2022। कांग्रेस के यहां आयोजित चिंतन शिविर ...