देशभर में मनाया जा रहा हिंदी दिवस, राहुल गांधी ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली, मंगलवार, 14 सितम्बर 2021। आज पूरे देश में हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। 14 सितंबर यानी आज वह खास दिन है, जब लोगों को हिंदी की महत्ता विशेष रूप से समझाई जाती है। हिंदी दिवस के खास मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बधाई दी और ट्वीट कर कहा कि, 'एक भाषा की समझ बढ़ाने के लिए अन्य भाषाओं का ज्ञान भी बढ़ाना होगा।' इसके साथ ही उन्होंने एक पोस्टर भी पोस्ट किया है जिसमें हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की विभिन्न भाषाओं के अक्षर हैं। भारतीय भाषाओं के अक्षर लिखे उस पोस्टर के जरिए वह संदेश दे रहे हैं कि देश की किसी भी एक भाषा को समझने के लिए अन्य प्रादेशिक भाषाओं का ज्ञान बढ़ाना जरुरी है।


Similar Post
-
असम में भूकंप के झटके महसूस किए गए
गुवाहाटी, मंगलवार, 05 जुलाई 2022। दक्षिणी असम में मंगलवार को 3.7 त ...
-
झारखंड में हेमंत सोरेन और उनके करीबियों से जुड़े शेल कंपनी मामले में सुनवाई टली
रांची, मंगलवार, 05 जुलाई 2022। झारखंड उच्च न्यायालय में मंगलवार ...
-
खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा स्थगित
श्रीनगर, मंगलवार, 05 जुलाई 2022। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश् ...