राम रहीम की बिगड़ी तबीयत, पीजीआई रोहतक में कराया भर्ती

रोहतक, गुरुवार, 03 जून 2021। हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम सिंह की तबीयत बिगड़ने पर उसे पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। राम रहीम को पेट मे दर्द की शिकायत के बाद पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। वीरवार सुबह करीब 7 बजे राम रहीम को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से पीजीआई लाया गया। इससे पहले 12 मई को भी ब्लड प्रेशर की समस्या के कारण राम रहीम को इसी अस्पताल में लाया गया था। सूत्रों की मानें तो राम रहीम इस बार कोविड जांच कराने के लिए तैयार हो गया है। पिछली बार उसने कोविड जांच कराने से मना कर दिया था। पीजीआई में राम रहीम का सीटी स्कैन किया गया। पेट और दिल की जांच की गई। फिलहाल उसका स्वास्थ्य सामान्य है और उसे वापस जेल भेजा गया।


Similar Post
-
छेड़खानी के मामले में श्रीकांत त्यागी को राहत नहीं, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
नई दिल्ली, गुरुवार, 11 अगस्त 2022। नोएडा में पिछले दिनों सुर्खि ...
-
आयकर विभाग ने कारखाने में मारा छापा, 390 करोड़ की संपत्ति की जब्त
जालना, गुरुवार, 11 अगस्त 2022। आयकर विभाग ने महाराष्ट्र के जालन ...
-
महाराष्ट्र में इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई
- बिजनेसमैन के ठिकानों से मिला 58 करोड़ कैश और 32 किलो सोना