देश के 16 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट बहुत ज़्यादा- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

नई दिल्ली, सोमवार, 24 मई 2021। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने बताया है कि देश के 16 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट बहुत ज़्यादा है, ये राज्य हैं- कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, गोवा, मणिपुर, पुडुचेरी, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, सिक्किम और लक्षद्वीप । ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स(GoM) की 27वीं बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने कहा कि देश में पिछले 24 घंटे में 4,454 दुर्भाग्यपूर्ण मौतें हुईं, सबसे ज़्यादा 1,320 मौतें महाराष्ट्र में हुईं। कर्नाटक में 624, तमिलनाडु में 422 और उत्तर प्रदेश में 231 मौतें हुईं है। उन्होंने कहा कि सोमवार सुबह तक 18 राज्यों में म्यूकर माइकोसिस(ब्लैक फंगस) के 5,424 मामले दर्ज किए गए हैं। गुजरात में 2,165, महाराष्ट्र में 1,188, उत्तर प्रदेश में 663, मध्य प्रदेश में 519, हरियाणा में 339, आंध्र प्रदेश में 248 मामले दर्ज किए गए हैं ।


Similar Post
-
छेड़खानी के मामले में श्रीकांत त्यागी को राहत नहीं, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
नई दिल्ली, गुरुवार, 11 अगस्त 2022। नोएडा में पिछले दिनों सुर्खि ...
-
आयकर विभाग ने कारखाने में मारा छापा, 390 करोड़ की संपत्ति की जब्त
जालना, गुरुवार, 11 अगस्त 2022। आयकर विभाग ने महाराष्ट्र के जालन ...
-
महाराष्ट्र में इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई
- बिजनेसमैन के ठिकानों से मिला 58 करोड़ कैश और 32 किलो सोना