बिहार विधान परिषद चुनाव में सम्राट चौधरी और संजय मयूख भाजपा उम्मीदवार

नई दिल्ली, बुधवार, 24 जून 2020। भाजपा ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए अपने राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रमुख संजय प्रकाश और सम्राट चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा के संख्याबल को देखते हुए इनका चुना जाना लभगभ तय है। संजय प्रकाश उर्फ संजय मयूख को पार्टी ने दूसरे कार्यकाल के लिए नामित किया है।
![]()
भाजपा ने बिहार में होने वाले आगामी विधान परिषद चुनाव2020 के लिए अपने उम्मीदवारों के रूप में सम्राट चौधरी और संजय प्रकाश को चुना।
वहीं आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चौधरी की उम्मीदवारी को अहम माना जा रहा है। चौधरी कोइरी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं, जो पिछड़ी जाति में आती है। उनके पिता शकुनी चौधरी भी एक अनुभवी राजनेता है, जो कई बार पार्टियां बदल चुके हैं।


Similar Post
-
एकनाथ शिंदे सरकार को ममता बनर्जी ने बताया अवैध, कहा- विधायकों को पैसे के अलावा और भी 'कुछ' दिया गया था
नई दिल्ली, सोमवार, 04 जुलाई 2022। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री म ...
-
प्रसिद्ध फिल्मकार तरुण मजूमदार का निधन
कोलकाता, सोमवार, 04 जुलाई 2022। मध्यमवर्गीय परिवारों के जीवन की ...
-
ठाणे में इमारत की लिफ्ट में फंसे सात लोगों को बचाया गया
ठाणे, सोमवार, 04 जुलाई 2022। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में सात मंजि ...