विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बोले नायडू, पारिस्थितिकी तंत्र के अंश-अंश को बचाने के लिए बढ़ाने होंगे प्रयास

नई दिल्ली, शुक्रवार, 05 जून 2020। उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लोगों से जीवन के हर क्षेत्र में टिकाऊ समाधान तलाशने का आह्वान किया। धरती के सामने मौजूद पारिस्थितिकी संकट के मद्देनजर नायडू ने कहा कि जैव-विविधता को बचाने तथा पारिस्थितिकी तंत्र के अंश-अंश को बचाने के लिए प्रयास बढ़ाये जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयासों से न केवल जलवायु संकट से लड़ा जा सकेगा बल्कि खाद्य सुरक्षा, जल आपूर्ति एवं जनता की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। उप राष्ट्रपति के सचिवालय ने ट्वीट किया कि इस विश्व पर्यावरण दिवस पर नयी शुरुआत करें। हम मिलकर जनता और पृथ्वी की कुशलता सुनिश्चित कर सकते हैं।
![]()
Vice President of India✔@VPSecretariat
समय आ गया है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हम हर संभव प्रयास करें।
आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मेरी फेसबुक पोस्ट- https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=704604416774141&id=167328870501701 …


Similar Post
-
बालिकाओं ने राज्यपाल को राखी बांधी
जयपुर, शुक्रवार, 12 अगस्त 2022। राज्यपाल कलराज मिश्र को शुक्रवा ...
-
तेजस्वी ने महागठबंधन को बताया नैचुरल अलायंस, कहा- हम नहीं करते बीजेपी की तरह राजनीति
नई दिल्ली, शुक्रवार, 12 अगस्त 2022। नीतीश कुमार ने आठवीं बार बिह ...
-
दक्षिण कोरिया में वायु सेना की लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त
सोल, शुक्रवार, 12 अगस्त 2022। दक्षिण कोरिया में वायु सेना का एफ-4 ...