कांग्रेस के 22 बागी विधायकों में से 13 ने पार्टी न छोड़ने का दिया आश्वासन- दिग्विजय

नई दिल्ली, बुधवार, 11 मार्च 2020। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में पार्टी के 22 बागी विधायकों में से 13 ने आश्वासन दिया है कि ‘‘वे कांग्रेस छोड़कर नहीं जा रहे हैं।’’ साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य में कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार विश्वास मत जीत लेगी। उन्होंने कहा कि ‘‘हम यह अंदाजा नहीं लगा सके कि सिंधिया पार्टी छोड़ देंगे और यह एक भूल थी। हम चुपचाप नहीं बैठे हैं। हम सो नहीं रहे हैं। सिंह ने कहा कि सिंधिया राज्यसभा के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी हो सकते थे, लेकिन अति महत्वाकांक्षी नेता को मंत्री पद ‘‘केवल मोदी-शाह’’ ही दे सकते हैं।
सिंधिया को मध्य प्रदेश में उपमुख्यमंत्री के पद की पेशकश की गई, लेकिन वह अपने नामित व्यक्ति को इस पद पर चाहते थे। हालांकि, कमलनाथ ने ‘‘चेला’’ स्वीकार करने से इनकार कर दिया। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार को गिराने में शिवराज सिंह चौहान के विफल होने के बाद बीजेपी ने सिंधिया को ऐसा करने के लिए तैयार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायकों को मोटी रकम की पेशकश की गई।


Similar Post
-
एकनाथ शिंदे सरकार को ममता बनर्जी ने बताया अवैध, कहा- विधायकों को पैसे के अलावा और भी 'कुछ' दिया गया था
नई दिल्ली, सोमवार, 04 जुलाई 2022। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री म ...
-
प्रसिद्ध फिल्मकार तरुण मजूमदार का निधन
कोलकाता, सोमवार, 04 जुलाई 2022। मध्यमवर्गीय परिवारों के जीवन की ...
-
ठाणे में इमारत की लिफ्ट में फंसे सात लोगों को बचाया गया
ठाणे, सोमवार, 04 जुलाई 2022। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में सात मंजि ...