पंजाब के गुरदासपुर में ‘ड्रोन से गिराए’ गए चार हथगोले और दो पिस्तौल बरामद

img

गुरदासपुर, शनिवार, 28 नवम्बर 2026। पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान संदिग्ध तौर पर ड्रोन से गिराए गए जखीरे से चार हथगोले, दो पिस्तौल और 59 कारतूस बरामद किए गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। गुरदासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) तुषार गुप्ता ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि सीमा पार से ड्रोन के जरिए गिराया गया यह पैकेट हरदो छन्नी गांव के खेतों में मिला। पुलिस के अनुसार, पैकेट की जांच करने पर उसमें मैगजीन के साथ .30 बोर की दो पिस्तौल, 59 कारतूस और चार हथगोले मिले। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ गुरदासपुर सदर थाने में शस्त्र अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और विमान अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी गुप्ता ने कहा कि यह बरामदगी अवैध हथियारों की तस्करी और आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ लड़ाई में बड़ी सफलता है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement