हिमाचल प्रदेश के मंडी में वाहन के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत, तीन अन्य घायल

img

शिमला/मंडी (हिमाचल प्रदेश), शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वाहन सुंदरनगर के निहरी इलाके में पंडार पुलिस चौकी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि वाहन में पांच लोग सवार थे और विवाह समारोह से लौट रहे थे।मृतकों की पहचान खगराव गांव के निवासी रामदास के पुत्र विजय कुमार उर्फ ​​रिंकू (36) और बोडलीधर गांव के निवासी केवल कृष्ण के पुत्र पुनीत कुमार उर्फ ​​अंकू (34) के रूप में हुई है।

घायलों की पहचान बोडलीधर के निवासी मनोज कुमार, सुरेंद्र कुमार और पंकज कुमार के रूप में हुई है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज हो रहा है। पुलिस ने बताया कि उनमें से एक को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), बिलासपुर रेफर किया गया है। खबरों के अनुसार पंडार चौकी के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिससे वह खाई में जा गिरा। स्थानीय निवासियों ने बचाव कार्य शुरू किया और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। पुलिस उपाधीक्षक भरत भूषण ने बताया कि अंधेरा होने के कारण पुलिसकर्मियों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से पीड़ितों को निकालने में कठिनाई हुई। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement