भारतीय पुलिस सेवा के नव प्रशिक्षु अधिकारियों ने राज्यपाल से मुलाकात की

img

जयपुर, शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के नव प्रशिक्षु अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मुलाकात की। लोकभवन के प्रवक्ता के अनुसार, भारतीय पुलिस सेवा के 2024 और 2025 बैच के नव प्रशिक्षु अधिकारियों ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने सभी अधिकारियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान राज्यपाल ने नव प्रशिक्षु अधिकारियों से ‘‘राष्ट्र प्रथम’’ की सोच के साथ काम करने का आह्वान करते हुए कहा, ‘‘पुलिस सेवा में नागरिकों की सुरक्षा के साथ ही देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारी प्रतिबद्धता और समर्पण भाव से कार्य करें।’’ बागडे ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों से ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ आमजन का विश्वास अर्जित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस की साख इस बात पर निर्भर करती है कि समाज में अपराध की प्रवृत्ति न्यूनतम रहे। अपराधियों में पुलिस का भय बना रहेगा, तभी उसका इकबाल कायम रहेगा।’’

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement