मणिपुर में जहरीली शराब से मौतें भाजपा सरकार की लापरवाही का नतीजा : राहुल गांधी
नई दिल्ली, शनिवार, 21 नवम्बर 2026। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मणिपुर में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत होने की घटना को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की लापरवाही का नतीजा करार देते हुए शनिवार को कहा कि सरकार पूर्वोत्तर के इस प्रदेश की स्थिति को लेकर अब भी सो रही है। मणिपुर के चंदेल जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 18 नवंबर से अब तक कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 300 से अधिक अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि मणिपुर में जहरीली शराब से कई लोगों की मृत्यु का समाचार बेहद दुखद है। उन्होंने शोकसंतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा, ''यह हादसा नहीं, भाजपा सरकार की लापरवाही का नतीजा है। पहले हिंसा ने सैकड़ों घर उजाड़े, अब जहरीली शराब उजाड़ रही है , सरकार अब भी सो रही है।'' कांग्रेस नेता ने दोषियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को बिना देरी पूरी सहायता और उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए।
Similar Post
-
शिल्पग्राम में गणगौर कला महोत्सव का राज्यपाल ने किया शुभारम्भ
जयपुर, शनिवार, 21 नवम्बर 2026। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने शन ...
-
मणिपुर में जहरीली शराब से मौतें भाजपा सरकार की लापरवाही का नतीजा : राहुल गांधी
नई दिल्ली, शनिवार, 21 नवम्बर 2026। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रा ...
-
‘विकसित भारत’ का लक्ष्य हासिल होने तक लोकसभा की मौजूदा सीटों की व्यवस्था रहे बरकरार: कांग्रेस
नई दिल्ली, शनिवार, 21 नवम्बर 2026। कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि द ...
