यूपीएससी का पुस्तकालय 1,289 पुस्तकों को दान करेगा

img

नई दिल्ली, शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के पुस्तकालय ने अनुपयोगी पुस्तकों की छंटाई की प्रक्रिया पूरी कर ली है और हटाई गई 1,289 पुस्तकों को दान के लिए उपलब्ध कराया है। आयोग ने 18 नवंबर को जारी एक सार्वजनिक सूचना में कहा कि पंजीकृत शैक्षणिक संस्थानों और पुस्तकालयों,  सरकारी विभागों तथा सार्वजनिक पुस्तकालयों को इस अवसर का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया गया है।  इसने कहा कि विस्तृत सूची ईमेल के माध्यम से मांगी जा सकती है। आयोग ने कहा, ‘‘कृपया ध्यान दें कि पुस्तकों का आवंटन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जायेगा।’’

सूचना के अनुसार आयोग किसी भी प्रकार का परिवहन संबंधी खर्च वहन नहीं करेगा और चुनी गई पुस्तकों की पैकिंग और इनके परिवहन की सभी व्यवस्थाएं करने तथा इनका खर्च उठाने की जिम्मेदारी पुस्तकें प्राप्त करने वाले पुस्तकालय की होगी। इच्छुक पुस्तकालयों से अनुरोध किया गया है कि वे सार्वजनिक सूचना जारी होने की तारीख से 21 दिनों के भीतर ईमेल के माध्यम से अपनी औपचारिक सहमति और रुचि व्यक्त करें। आयोग की सूचना के अनुसार उपलब्ध पुस्तकों को स्वयं देखकर चुनने के इच्छुक संस्थान औपचारिक अनुमति लेने के बाद यूपीएससी के पुस्तकालय आ सकते हैं। यूपीएससी केंद्र  सरकार की नौकरियों समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं आयोजित करता है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement