रेल मंत्री ने चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर रेलवे की तैयारियों का जायजा लिया

img

नई दिल्ली, शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा रेलगाड़ियों का सुचारू संचालन बनाये रखने के लिए की गई व्यवस्थाओं की शुक्रवार को यहां समीक्षा की। वैष्णव ने यहां रेल भवन स्थित ‘वॉर रूम’ जाकर रेलवे की तैयारियों का जायजा लिया। रेल मंत्रालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मंत्री ने अधिकारियों को सतर्क रहने और स्थिति पर लगातार कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, रेलवे की संपत्तियों की रक्षा करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राज्य  सरकार और स्थानीय प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाये रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि चक्रवात के मद्देनजर एहतियात के तौर पर रद्द की गई रेल सेवाएं मौजूदा परिस्थितियों और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए धीरे-धीरे बहाल की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि चक्रवात के कारण रेलवे के बुनियादी ढांचे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे रेलगाड़ियों का सामान्य परिचालन सुचारू रूप से फिर से शुरू करने और यात्रियों को होने वाली असुविधा कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। मंत्रालय ने बताया कि मंडल, जोनल और रेलवे बोर्ड स्तर पर स्थापित विशेष ‘वॉर रूम’ चौबीसों घंटे स्थिति पर नजर रख रहे हैं। इसने कहा कि रेलवे अधिकारी स्थिति का बारीकी से आकलन कर रहे हैं और यात्रियों तथा रेलवे के बुनियादी ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठा रहे हैं।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement