शबरिमला में 30 नवंबर तक प्रतिदिन वर्चुअल कतार में 5,000 अतिरिक्त स्लॉट उपलब्ध होंगे

img

तिरुवनंतपुरम, शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026। त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) ने शुक्रवार को मौजूदा तीर्थयात्रा के समय को देखते हुए शबरिमला आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 30 नवंबर तक प्रतिदिन वर्चुअल कतार की सुविधा में 5,000 अतिरिक्त स्लॉट जोड़ने का फैसला किया। टीडीबी ने एक बयान में कहा कि श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन 5,000 अतिरिक्त स्लॉट उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही 21 और 22 नवंबर को मौके पर बुकिंग (स्पॉट बुकिंग) की क्षमता भी उसी अनुपात में बढ़ाई जाएगी। इस फैसले से उन श्रद्धालुओं को राहत मिलने की उम्मीद है, जो वर्चुअल कतार प्रणाली के माध्यम से दर्शन के लिए बुकिंग नहीं करा पाए थे। शबरिमला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर में 17 नवंबर से 41 दिवसीय वार्षिक मंडलम तीर्थयात्रा शुरू होने के बाद से देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement