भारतीय विश्वविद्यालय नेताओं को छात्रों से बातचीत के लिए क्यों नहीं बुलाते: डेरेक ओ’ब्रायन
नई दिल्ली, गुरुवार, 19 नवम्बर 2026। .तृणमूल कांग्रेस के संयुक्त सचिव डेरेक ओ’ब्रायन ने बुधवार को भारतीय विश्वविद्यालयों में नेताओं को छात्रों के साथ संवाद के लिए आमंत्रित नहीं किए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने हार्वर्ड, येल और कोलंबिया विश्वविद्यालयों में छात्रों को संबोधित किया है, लेकिन भारत में उन्हें ऐसे अवसर बहुत कम मिले हैं। ओ’ब्रायन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हार्वर्ड, येल और कोलंबिया विश्वविद्यालयों में छात्रों को संबोधित करना अच्छा अनुभव रहा है, लेकिन भारत में ऐसे अवसर बहुत कम मिले हैं। मेरे जैसे नेताओं को भारत के ज्यादा से ज्यादा विश्वविद्यालयों में छात्रों से संवाद करने के लिए क्यों नहीं बुलाया जाता? इसकी सीधी वजह है कि मुझे वहां आमंत्रित ही नहीं किया जाता।’’
उन्होंने पूछा, ‘‘क्या भारतीय विश्वविद्यालय नेताओं को अलग-अलग विचार और दृष्टिकोण रखने के लिए आमंत्रित करने से हिचकिचाते हैं?’’ तृणमूल नेता ने विभिन्न विश्वविद्यालयों में छात्रों के साथ अपनी बातचीत की तस्वीरें भी साझा कीं। उनकी यह टिप्पणी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा के दौरान वहां के विश्वविद्यालयों में छात्रों के साथ उनकी बातचीत को लेकर जारी राजनीतिक बहस के बीच आई है।
गांधी ने मंगलवार को न्यूयॉर्क स्थित कोलंबिया विश्वविद्यालय में छात्रों और शिक्षकों को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि भारत एक बड़े आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है और वहां बेरोजगारी की गंभीर समस्या है। उन्होंने चुनावों में कथित ‘‘धांधली’’ का मुद्दा भी उठाया था। बुधवार को उन्होंने शिकागो विश्वविद्यालय में भी छात्रों के साथ बातचीत की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गांधी के अमेरिका की यात्रा पर रवाना होने से पहले ही उनके प्रस्तावित कार्यक्रमों पर सवाल उठाए थे। कोलंबिया विश्वविद्यालय में उनके संबोधन के बाद भाजपा ने उनकी टिप्पणियों की आलोचना की और उन पर विदेशी धरती पर भारत की छवि खराब करने का आरोप लगाया।
Similar Post
-
नेपाल समेत तीन देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपे परिचय पत्र
नई दिल्ली, गुरुवार, 19 नवम्बर 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू न ...
-
दुनिया के एक हिस्से में अशांति का असर पूरे विश्व पर पड़ता है : ओम बिरला
नई दिल्ली, गुरुवार, 19 नवम्बर 2026। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ब ...
-
न्यायालय ने ईडी की याचिका खारिज की, अंतरिम जमानत पर रहेंगे आजम खान
नई दिल्ली, गुरुवार, 19 नवम्बर 2026। उच्चतम न्यायालय ने धन शोधन क ...
